NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kritika Chapter 5 मैं क्यों लिखता हूँ

By | June 3, 2022
NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kritika Chapter 5 मैं क्यों लिखता हूँ

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kritika Chapter 5 मैं क्यों लिखता हूँ यहाँ सरल शब्दों में दिया जा रहा है.  Kritika Chapter 5 Class 10 को आसानी से समझ में आने के लिए हमने प्रश्नों के उत्तरों को इस प्रकार लिखा है की कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक बात कही जा सके.

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kritika Chapter 5 मैं क्यों लिखता हूँ

प्रश्न अभ्यास

1.लेखक के अनुसार प्रत्यक्ष अनुभव की अपेक्षा अनुभूति उनके लेखन में कहीं अधिक मदद करती है, क्यों?

उत्तर:- लेखक ऐसा मानते है की प्रत्यक्ष अनुभव वह होता है जिसे हम अपनी आँखों के सामने होता हुआ देखते हैं और जो देखते हैं वही लिखते हैं | लेकिन अनुभव के साथ अनुभूति और कल्पना की मदद से हम उस सत्य की नयी तस्वीर बनाते हैं और जिसे लिखे बिना रहा नहीं जाता और लिखने के बाद वह बिलकुल सच जैसा लगता है | इसीलिए लेखक अनुभव की अपेक्षा अनुभूति को ज्यादा मानता है |

2. लेखक ने अपने आपको हिरोशिमा के विस्फोट का भोक्ता कब और किस तरह महसूस किया?

उत्तर:- लेखक ने हिरोशिमा के बारे में बहुत पड़ा और सुना। उन्होंने वहां के अस्पतालों में जाकर आहत लोगों के कष्टों को भी अनुभव किया। एक दिन उन्होंने वहां सड़क पर घूमते हुए देखा कि एक जले हुए पत्थर पर लंबी उजली छाया है, जो शायद विस्फोट के वक्त उस जगह खड़े व्यक्ति की थी। विस्फोट से बिखरे हुए रेडियम-धर्मी पदार्थ की किरणें उसमें रुद्ध हो गई। जो आसपास से आगे बढ़ गई उन्होंने पत्थर को झुलसा दिया और जो उस व्यक्ति पर अटकी उन्होंने उसे भाफ बनाकर उड़ा दिया। इस प्रकार समूची ट्रेजेडी जैसे उस पत्थर पर लिखी गई और इस प्रकार लेखक हिरोशिमा के विस्फोट का भोक्ता बन गया।

3. मैं क्यों लिखता हूँ? के आधार पर बताइए कि

(). लेखक की कौनसी बातें लिखने के लिए प्रेरित करती हैं?

(). किसी रचनाकार के प्रेरणा स्रोत किसी दूसरे को कुछ भी रचने के लिए किस तरह उत्साहित कर सकते हैं?

उत्तर🙁). लेखक यह जानना चाहता है कि वह क्यों लिखता है और इस प्रश्न को जानने की इच्छा ही उसे लिखने के लिए प्रेरित करती है। लेखक लिखकर अपनी अंदरूनी विवशता को जानने का प्रयास करता है। निम्नलिखित दो चीजें उसके लिखने का मुख्य कारण है-

  • उसकी अंदरूनी विवशता
  • बाहरी दबाव

().किसी रचनाकार को निरंतर लिखते रहने से ख्याति मिल जाती है। इसके अलावा उसे आर्थिक लाभ भी होता है।

यही अन्य रचनाकारों के लिए प्रेरणा स्रोत बन जाता है और वे उत्साहित होकर लेखन करते हैं।

We hope you are enjoying the NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kritika Chapter 5 मैं क्यों लिखता हूँ

4. कुछ रचनाकारों के लिए आत्मानुभूति/स्वयं के अनुभव के साथसाथ बाह्य दबाव भी महत्वपूर्ण होता है। यह बाह्य दबाव कौनकौन से हो सकते हैं?

उत्तर:- किसी रचनाकार को निरंतर लिखते रहने से ख्याति मिल जाती है। इसके अलावा उसे आर्थिक लाभ भी होता है।यही अन्य रचनाकारों के लिए प्रेरणा स्रोत बन जाता है और वे उत्साहित होकर लेखन करते हैं।

5. क्या बाह्य दबाव केवल लेखन से जुड़े रचनाकारों को ही प्रभावित करते हैं या अन्य क्षेत्रों से जुड़े कलाकारों को भी प्रभावित करते हैं, कैसे?

उत्तर:- बाह्य दबाव सिर्फ लेखन से जुड़े रचना-कारों को ही नहीं बल्कि हर तरह के रचना-कारों को प्रभावित करता है | जैसे- चित्रकार और मूर्ति कारों को उसके ग्राहकों की तरफ से दबाव आता है और उसे ग्राहकों की इच्छा मुताबिक ही काम करना होता है | बड़े-बड़े अभिनेता और गायकों के ऊपर उनके निर्देशक और निर्माताओं का बहुत दबाव होता है, और इन पर इस बात का भी दबाव होता है की क्या इनका काम इनके दर्शकों को पसंद आएगा या नहीं |

6. हिरोशिमा पर लिखी कविता लेखक के अंतः व बाह्य दोनों दबाव का परिणाम है यह आप कैसे कह सकते हैं?

उत्तर:हिरोशिमा पर लिखी लेखक की कविता को हम उनके आंतरिक दबाव का परिणाम कह सकते हैं। इसके लिए उन्हें न तो किसी संपादक ने आग्रह किया, न किसी प्रकाशक ने तकाज़ा किया। न हीं उन्होंने इसे किसी आर्थिक विवशता के लिए लिखा। इसे उन्होंने शुद्ध रूप से मन की अनुभूति से प्रेरित होकर लिखा। जब पत्थर पर पिघले मानव को देखकर उनके मन में अनुभूति जग गई तो कविता स्वयं लिखी गई। इसलिए हम इस कविता को आंतरिक दबाव का परिणाम कह सकते हैं, किसी बाहरी दबाव का नहीं

This content has been designed by the experts keeping in mind the exam score.  Go through NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kritika Chapter 5मैं क्यों लिखता हूँ and add highest value to your studies.

7. हिरोशिमा की घटना विज्ञान का भयानक दुरुपयोग है। आपकी दृष्टि में विज्ञान का दुरुपयोग कहांकहां और किस तरह हो रहा है?

उत्तर:- आज के आधुनिक युग में विज्ञान का भयानक टर्म दुरुपयोग किया जा रहा है विज्ञान का दुरुपयोग निम्नलिखित चीजों में हो रहा है-

  • तरह-तरह के हथियार, विस्फोटक व परमाणु-बम बनाने के लिए, जो किसी भी देश को नष्ट करने में सक्षम है
  • लिंग जांच करवाकर भ्रूण हत्या करने के लिए
  • ऐसे उपकरणों का निर्माण करने के लिए जो प्रकृति व वातावरण को नष्ट कर रहे हैं
  • इंटरनेट के माध्यम से लड़कियों की अश्लील तस्वीरें व फिल्में फैलाने के लिए
  • गलत खबरें फैलाकर लोगों को भड़काने और जातिवाद फैलाने के लिए
  • लोगों को झांसा देकर पलभर में उनसे पैसे ऐंठने में

8. एक संवेदनशील युवा नागरिक की हैसियत से विज्ञान का दुरुपयोग रोकने में आपकी क्या भूमिका है?

उत्तर:- हिरोशिमा पर लिखी लेखक की कविता को हम उनके आंतरिक दबाव का परिणाम कह सकते हैं। इसके लिए उन्हें न तो किसी संपादक ने आग्रह किया, न किसी प्रकाशक ने तकाज़ा किया। न हीं उन्होंने इसे किसी आर्थिक विवशता के लिए लिखा। इसे उन्होंने शुद्ध रूप से मन की अनुभूति से प्रेरित होकर लिखा। जब पत्थर पर पिघले मानव को देखकर उनके मन में अनुभूति जग गई तो कविता स्वयं लिखी गई। इसलिए हम इस कविता को आंतरिक दबाव का परिणाम कह सकते हैं, किसी बाहरी दबाव का नहीं।