NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 8 एक कुत्ता और एक मैना

By | June 4, 2022
hqdefault 1.jpg edumantra.net 1

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter  8 एक कुत्ता और एक मैना यहाँ सरल शब्दों में दिया जा रहा है.  Ek Kutta Aur Ek Maina Question Answer को आसानी से समझ में आने के लिए हमने प्रश्नों के उत्तरों को इस प्रकार लिखा है की कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक बात कही जा सके.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitiz Chapter 8 एक कुत्ता और एक मैना

Hazari Prasad Dwivedi Chapter 8 एक कुत्ता और एक मैना

प्रश्नअभ्यास

1.गुरुदेव ने शांतिनिकेतन को छोड़ कहीं और रहने का मन क्यों बनाया?

उत्तर:- गुरुदेव अस्वस्थ थे। उन्हें एकांत और आराम की आवश्यकता थी। शांति निकेतन में दिन-भर आने-जाने वालों का ताँता लगा रहता था। कुछ लोग समय-असमय आ जाते थे| गुरुदेव को उनके सामने न चाहते हुए भी बैठना पड़ता था| इसलिए उन्होंने तय किया कि वे श्रीनिकेतन के अपने पुराने तिमंजले मकान में निवास करेंगे।

2. मूक प्राणी मनुष्य से कम संवेदनशील नहीं होते। पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:- मूक प्राणी भी संवेदनशील होते हैं, उन्हें भी स्नेह की अनूभूति होती है। पाठ में रविन्द्रनाथ जी के कुत्ते के कुछ प्रसंगों से यह बात स्पष्ट हो जाती है –

(1) जब कुत्ता रविन्द्रनाथ के स्पर्श को आँखे बंद करके अनुभव करता है, तब ऐसा लगता है मानों उसके अतृप्त मन को उस स्पर्श ने तृप्ति मिल गई हो।

Chapter - 8 एक कुत्ता और एक मैना

(2) रविन्द्रनाथ कि मृत्यु पर उनके चिता भस्म के कलश के सामने वह चुपचाप बैठा रहा तथा अन्य आश्रमवासियों के साथ गंभीर भाव से उत्तरायण तक गया।

We hope you are enjoying the NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter  8एक कुत्ता और एक मैना

3. गुरुदेव द्वारा मैना को लक्ष्य करके लिखी कविता के मर्म को लेखक कब समझ पाया?

उत्तर:- लेखक को गुरुदेव द्वारा मैना को लक्ष्य करके लिखी कविता का मर्म तब समझ आता है जब गुरुदेव मैना को करुण-भाव दिखाने वाला पक्षी बताते हैं। जब लेखक मैना के भावों को व उसकी मनमोहक गतिविधियों को ध्यान से देखते हैं और अवलोकन करते हैं तब उनको पता चलता है कि सचमुच ही मैना भी करुणा-भाव दिखाने वाला पक्षी है।

4. प्रस्तुत पाठ एक निबंध है। निबंध गद्यसाहित्य की उत्कृष्ट विधा है, जिसमें लेखक अपने भावों और विचारों को कलात्मक और लालित्यपूर्ण शैली में अभिव्यक्त करता है। इस निबंध में उपर्युक्त विशेषताएं कहां से झलकती हैं। किन्हीं चार का उल्लेख कीजिए।

उत्तर:- निम्नलिखित वाक्यों में निबंध की रचनात्मक शैली झलकती है:-

(1) प्रतिदिन प्रात:काल यह भक्त कुत्ता स्तब्ध होकर आसन के पास तब तक बैठा रहता है, जब तक अपने हाथों के स्पर्श से मैं इसका संग स्वीकार नहीं करता। इतनी सी स्वीकृति पाकर ही उसके अंग-अंग में आनंद का प्रवाह बह उठता है।

(2) इस बेचारी को ऐसा कुछ भी शौक नहीं है, इसके जीवन में कहाँ गाँठ पड़ी है, यह सोच रहा हूँ।

(3) उस समय भी न जाने किस सहज बोध के बल पर वह कुत्ता आश्रम के द्वार तक आया और चिताभस्म के साथ गंभीर भाव से उत्तरायण तक गया।

(4) रोज़ फुदकती है ठीक यहीं आकर। मुझे इसकी चाल में एक करुण भाव दिखाई देता है।

5. आशय स्पष्ट कीजिए

इस प्रकार कवि की मर्मभेदी दृष्टि ने इस भाषाहीन प्राणी की करुण दृष्टि के भीतर उस विशाल मानवसत्य को देखा है, जो मनुष्य, मनुष्य के अंदर भी नहीं देख पाता।

उत्तर:- जब गुरुदेव मैना को करुणा-भाव दिखाने वाली बताते हैं तब लेखक ने मैना के भावों पर ध्यान दिया, तब उन्होंने भी मैना के उस अनुकंपा दिखाने वाले व्यक्तित्व के पीछे छुपी करुणा को महसुस किया। ऐसी ही और भी घटनाएं है जब ऐसा होता है कि गुरुदेव की कवि दृष्टि ने उन मूक प्राणियों की भाषाहिन दृष्टि की करुण व्याकुलता को समझा। प्रस्तुत कथन से लेखक का यहीं आशय है।

रचना और अभिव्यक्ति

6. पशुपक्षियों से प्रेम इस पाठ की मूल संवेदना है। अपने अनुभव के आधार पर ऐसे किसी प्रसंग से जुड़ी रोचक घटना को कलात्मक शैली में लिखिए।

उत्तर:- कई लोग ऐसे होते हैं जो जानवरों को अपने बच्चे मानते हैं। गीता भी उनमें से ही एक है, जो कुछ साल पहले तक हमारी पड़ोसी थी। उनके पास दो कुत्ते व तीन बिल्लियां थी जिनसे वे बहुत प्रेम करती थी। उनमें से एक कुत्ता वृद्ध था और एक दिन उसका देहांत हो गया। उस दिन उनके घर में किसी ने खाना नहीं खाया। यहां तक कि उनके बाकी और जानवरों में से भी किसी ने कुछ नहीं खाया। वे जानवर बेजुबान थे, लेकिन उनकी आंखें उनके मन का दुख साफ जाहिर कर रही थी।

पशु-पक्षियों से प्रेम इस पाठ की मूल संवेदना है

भाषाअध्ययन

7. गुरुदेव जरा मुस्कुरा दिए

मैं जब यह कविता पढ़ता हूं

दिए गए वाक्यों में  एक वाक्य में अकर्मक क्रिया है और दूसरे में सकर्मक। इस पाठ को ध्यान से पढ़कर सकर्मक और अकर्मक क्रिया वाले चारचार वाक्य छांटिए।

उत्तर:- अकर्मक क्रिया:-

1.मैं चुपचाप सुनता जा रहा था।

2. उस समय एक लंगडी मैना उदक रही थी।

3. मैनाएं बक-झक कर रही हैं।

4. एक दिन वह मैना उड़ गई।

सकर्मक क्रिया:-

1.गुरुदेव ने उसकी पीठ पर हाथ फेरा।

2. हम लोग उस कुत्ते के आनंद को देखने लगे।

3. उन्होंने बच्चों से जरा छेड़छाड़ की, कुशल-प्रश्न पूछे।

4. कुत्ता उनके पैरों के पास खड़ा होकर पूंछ हिलाने लाने लगा।

This content has been designed by the experts keeping in mind the exam score.  Go through NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter  8 एक कुत्ता और एक मैना and add highest value to your studies.

निम्नलिखित वाक्यों में कर्म के आधार पर क्रियाभेद बताइए

(). मीना कहानी सुनाती है।

(). अभिनव सो रहा है।

(). गाय घास खाती है।

(). मोहन ने भाई को गेंद दी।

(ड़).लड़कियां रोने लगी।

उत्तर:- (क). सकर्मक क्रिया

(ख). अकर्मक क्रिया

(ग).सकर्मक क्रिया

(घ). सकर्मक क्रिया

(ड़).अकर्मक क्रिया

9. नीचे पाठ में से शब्दयुग्मों के कुछ उदाहरण दिए गए हैं ,जैसेसमयअसमय, अवस्थाअनवस्था

इन शब्दों में उपसर्ग लगाकर नया शब्द बनाया गया है। पाठ में से कुछ शब्द चुनिए उनमें एवं अन्उपसर्ग लगाकर नए शब्द बनाइए।

उत्तर:-अन्उपसर्ग के उदाहरण:-

1.जान- अनजान

2. एक- अनेक

3. जाने- अनजाने

4. उपयोगी- अनुपयोगी

5. आदि- अनादि

6. पढ़- अनपढ़

7. उपयुक्त- अनुपयुक्त

8. अंत- अनंत

9. मोल- अनमोल

10. जाने- अनजाने

‘अ’ उपसर्ग के उदाहरण:

1.भाव- अभाव

2. साधारण- असाधारण

3. समय- असमय

4. कारण- अकारण

5. भेद- अभेद

6. चेतना- अचेतना

7. सीमित- असीमित

8. बाध्य- अबाध्य

9. प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष

10. बोध- अबोध

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitiz Chapter 8 एक कुत्ता और एक मैना Download in PDF