NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 14 एक कहानी यह भी

By | June 4, 2022
NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 14 एक कहानी यह भी

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 14 एक कहानी यह भी यहाँ सरल शब्दों में दिया जा रहा है.  Ek Kahani Yah Bhi Question Answer को आसानी से समझ में आने के लिए हमने प्रश्नों के उत्तरों को इस प्रकार लिखा है की कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक बात कही जा सके.

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 14 एक कहानी यह भी

प्रश्नअभ्यास

प्रश्न 1.लेखिका के व्यक्तित्व पर किनकिन व्यक्तियो का किस रूप मे प्रभाव पड़ा?

उत्तरलेखिका के व्यक्तित्व पर दो व्यक्तियों का प्रभाव विशेष रूप से देखा जा सकता है। प्रथम उनके पिता तथा द्वितीय उनकी हिंदी अध्यापिका शीला अग्रवाल। लेखिका के पिताजी के कभी अच्छे कभी बुरे व्यवहार ने ुके जीवन को बहुत हद तक प्रभावित किया। उनके पिता रंग के कारण उनकी उपेक्षा करते थे। इसका परिणाम यह हुआ कि लेखिका के मन में आत्मविश्वास की कमी हो गई। भविष्य में अपनी सफलता पर लेखिका को कभी भरोसा नहीं हुआ। पिता द्वारा लोगों पर शक करने की आदत भी उनके व्यक्तित्व में स्वतः ही आ गई। आगे चलकर पिता द्वारा राजनैतिक चर्चाओं में बिठाने के कारण उनको प्रोत्साहन मिला। दसवीं कक्षा के बाद फर्स्ट इयर में उनकी मुलाकात हिंदी की प्राध्यापिका शीला अग्रवाल से हुई। उनके साथ हुई चर्चाओं ने लेखिका के साहित्य के ज्ञान को बढ़ाया तथा बचपन के खोए आत्मविश्वास की भावना फिर से जागृत हुई। उनका चित्त स्वतंत्रता संग्राम की ओर उन्मुख हुआ, साथ ही लेखन की दिशा में कदम बढ़े। उनके व्यक्तित्व में वीरता और आत्मविश्वास के गुणों का समावेश भी शीला अग्रवाल के कारण हुआ।

प्रश्न 2. इस आत्मकथ्य में लेखिका के पिता ने रसोई को ‘भटियारखाना’ कहकर क्यों संबोधित किया है?

उत्तर लेखिका के पिता का मानना कि रसोई का काम में लग जाने के कारण लड़कियों की क्षमता और प्रतिभा नष्ट हो जाती है। वे पकाने – खाने तक ही सीमित रह जाती हैं और अपनी सही प्रतिभा का उपयोग नहीं कर पातीं। इसप्रकार प्रतिभा को भट्टी में झोंकने वाली जगह होने के कारण ही वे रसोई को ‘भटियारखाना’ कहकर संबोधित करते थे।

प्रश्न 3. वह कौनसी घटना थी जिसके बारे में सुनने पर लेखिका को न अपनी आँखों पर विश्वास हो पाया और न ही अपने कानो पर?

उत्तर एक दिन कॉलेज की प्रिंसिपल ने लेखिका के घर पर पत्र भेजा, जिसमें उसके प्रति अनुशासनात्मक कारवाई करने की बात कही गई थी। पत्र पढ़ते ही लेखिका के पिताजी का चेहरा क्रोध से तमतमा गया। उन्होंने कहा कि यह लड़की हमें कहा का नहीं छोड़ेगी। प्रिंसिपल ने लेखिका को घर पर रखने का ही आग्रह किया था वे लड़कियों को जैसे-तैसे कक्षाओं में बैठाते हैं लेकिन उनके एक इशारे पर सभी लड़कियाँ कक्षाएँ छोड़कर मैदान में एकत्र होकर नारे लगाने लगती हैं। उनके कारण उन्हें कॉलेज चलाना मुश्किल हो गया था। ये सब बातें जब पिताजी बड़े खुशी भरे स्वर में बता रहे थे तो लेखिका को न तो अपनी आँखों पर विश्वास हुआ और न ही कानों पर।

प्रश्न 4. लेखिका की अपने पिता के साथ वैचारिक टकराहट को अपने शब्दों मे लिखिए।

उत्तर- लेखिका और उसके पिता के विचार आपस में टकराते थे। पिता लेखिका को देश-समाज के प्रति जागरूक बनाना चाहते थे ,किन्तु उसे घर तक ही सीमित रखना चाहते थे। वे उसके मन में विद्रोह और जागरण के स्वर भरना चाहते थे, किंतु उससे सक्रिय नहीं होने देना चाहते थे, लेखिका चाहती थी कि वह अपनी भावनाओं को प्रकट भी करें वह देश की स्वतंत्रता में सक्रिय होकर भाग ले यही आकर दोनों की टक्कर होती थी, विवाह के मामले में भी दोनों के विचार टकराए पीता नहीं चाहते थे, कि लेखिका अपनी मनमर्जी से राजेंद्र यादव से शादी करें परंतु लेखिका नहीं उनकी परवाह नहीं थी

We hope you are enjoying the NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 14एक कहानी यह भी

प्रश्न 5. इस आत्मकथ्य के आधार पर स्वाधीनता आंदोलन के परिदृश्य का चित्रण करते हुए उसमे मन्नू जी की भूमिका को रेखांकित कीजिए ।

उत्तर लेखिका मन्नू भंडारी भी स्वतंत्रता संग्राम में भागीदार थी। इस आंदोलन में उन्होंने अपने भाषण, उत्साह तथा अपनी संगठन-क्षमता के द्वारा सहयोग प्रदान किया। 1946-47 तक के समय में मन्नू भंडारी ने जगह-जगह जाकर अपनी भाषण प्रतिभा के माध्यम से अपने विचारों को साधारण जनता के समक्ष रख कर अपना सहयोग दिया।

रचना और अभिव्यक्ति

प्रश्न 6. लेखिका ने बचपन मे अपने भाइयों के साथ गिल्ली ड़ंडा तथा पतंग उड़ाने जैसे खेल भी खेले किन्तु लड़की होने के कारण उनका दायरा घर की चारदीवारी तक सीमित था। क्या आज भी लड़कियों के लिए स्थितियाँ ऐसी ही है या बदल गई है, अपने परिवेश के आधार पर लिखिए।

उत्तर लड़कियों की स्थिति आज के परिवेश मे बदल गई है। आज लड़कियॉ अपने लिए खुद काम करती है तथा अच्छा कमाती है और साथ ही अपने परिवार का भी पूरा ध्यान रखती है। परंतु आज भी समाज लड़कियो पर रोक लगाने से पीछे नहीं हटता है।

प्रश्न 7. मनुष्य के जीवन मे आसपड़ोस का बहुत महत्तव होता है। परंतु महानगरो मे रहने वाले लोग प्रायः ‘पड़ोस कल्चर’ से वंचित रह जाते है। इस बारे मे अपने विचार लिखिए।

उत्तर समय की कमी व अपनी दुनिया मे मस्त होने के कारण शहरो मे आस-पड़ोस का महत्तव ही नहीं रह गया। साथ मे एक समय की चाय पीना, घूमने जाना व गप्पे मारना ये सारी बातें शहरो तक नहीं पहुँच पाई।

प्रश्न 8.लेखिका द्वारा पढ़े गए उपन्यासों की सूची बनाइए और उन उपन्यासों को अपने पुस्तकालय में खोजिए।

उत्तर: 1.महाभोज

2.आपका बंटी छात्र इन्हें अपने पुस्तकालय में खोजें।

प्रश्न 9.आप भी अपने दैनिक अनुभवों को डायरी में लिखिए।

उत्तर: छात्र स्वयं लिखें।

This content has been designed by the experts keeping in mind the exam score.  Go through NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 14एक कहानी यह भी and add highest value to your studies.

भाषाअध्ययन

प्रश्न 10. इस आत्मकथ्य में मुहावरों का प्रयोग करके लेखिका ने रचना को रोचक बनाया है। रेखांकित मुहावरों को ध्यान में रखकर कुछ और वाक्य बनाएँ

() इस बीच पिता जी के एक निहायत दकियानूसी मित्र ने घर आकर अच्छी तरह पिता जी की लू उतारी।

() वे तो आग लगाकर चले गए और पिता जी सारे दिन भभकते रहे।

() बस अब यही रह गया है कि लोग घर आकर थूथू करके चले जाएँ।

() पत्र पढ़ते ही पिता जी आगबबूला।

उत्तर: () उस दिन मुझे मौका मिल गया। मैं उस घमंडी मिटुनलाल के घर पहुँचा और खूब उसकी लू उतारी।

() मेरे पहुँचने से पहले ही मेरे रिश्तेदार  मेरे विरुद्ध आग लगा चुके थे।

() जबप्रकाश के लड़के ने पड़ोस में ही चोरी की तो सब लोग उस पर थू-थू करने लगे।

() लड़कों को कक्षा के बाहर खड़ा देखकर अध्यापक आग-बबूला हो गया।