Short and Simple Summary of Julius Caesar in Hindi

Summary in Hindi- Julius Caesar

  • Calpurnia तीन बार नींद में चीख उठती है

काफी परेशानी वाली रात है न तो आसमान और न ही पृथ्वी शांत रहे हैं सीजर की पत्नी Calpurnia तीन बार नींद में चीख उठती है : मदद करो , हो ! वे Caesar को मार रहे हैं ! वह Caesar से प्रार्थना करती है कि वह उस दिन संसद – भवन न जाये |

  • बहुत अप्राकृतिक एवं भयानक नजारे

Calpurnia चौकीदार (पहरेदार) द्वारा देखे गये भयानक नजारों का वर्णन करती है | एक शेरनी गलियों में जन्म देती है | कब्रें खुल जाती हैं | लाशें बाहर आ जाती हैं उग्र योद्धा ठीक युद्ध के रूप में बादलों के ऊपर युद्ध करते हैं आसमान से सीनेट – हाऊस के ऊपर खून की बारिश होती है | घोड़े हिनहिनाते हैं और मरते हुए लोग कराहते हैं | भूत चीखते हैं और गलियों में बिलबिलाते हैं | इस प्रकार के अशुभ लक्षण और भयानक नजारे बहुत ही अप्राकृतिक हैं | वे केवल मौत और विनाश के सूचक हैं | इन भविष्यवाणियों को हल्के ढंग से नहीं लिया जा सकता |

  • सीजर जाने की जिद लगाता है

सीजर ऐसे लक्षणों को कोई महत्व नहीं देता | वह कहता है कि जो चीजें उसे डराती हैं वे जैसे ही उसका सामना करेंगी तो गायब हो जायेंगी | और जो शक्तिशाली देवताओं की मंशा है , उसे टाला नहीं जा सकता | वह कायर नहीं है | बहादुर आदमी मृत्यु का स्वाद केवल एक बार चखते हैं , और फिर , ये अशुभ लक्षण और भविष्यवाणियों सब के लिये हैं , सिर्फ अकेले सीजर के लिए नहीं | लेकिन जब Calpurnia अपने घुटनों पर गिर कर याचना करती है ,सीज़र नरम पड़ जाता है | वह घर पर रुकने का फैसला करता है |

  • सीज़र Decius Brutus को Calpurnia के स्वप्न का वर्णन करता है

Decius Brutus, जो कि षड्यंत्रकारियों में से एक है , सीज़र  को सीनेट – हाऊस लेने के लिये आता है | उसे हर हालत में Caesar को सीनेट – हाऊस ले जाना है | वहाँ Caesar का घात कत्ल करने के लिए Brutus , Cassius और दूसरे षड्यंत्रकारी घात लगाये बैठे हैं |

सीज़र Decius को बताता है कि उस दिन वह घर पर ही रुकेगा | उसकी पत्नी Calpurnia ने रात को एक बुरा सपना देखा था | उसने सीज़र के बुत की बहुत सी टोंटियों या सुराखों में से खून बाहर निकलता देखा था | तंदुरुस्त मुस्कराते रोम-निवासी सीज़र के खून में हाथ धो रहे थे | वह व्याख्या करती है कि ये बुरे लक्षण उसके पति के खतरा या मौत ला सकती हैं |

  • Decius Brutus , Calpurnia के स्वप्न की एक चापलूसीजनक व्याख्या करता है

Decius Brutus , Calpurnia के स्वप्न को एक चापलूसीजनक मोड़ दे देता है | वह घोषणा करता है कि उसका स्वप्न उचित और शुभ है | सीज़र का खून रोम को एक नया जीवन ,बल और शक्ति प्रदान करेगा | वह एक महानायक , शहीद और एक संत के रूप में पूजा जायेगा | रोम निवासी उसकी चीजों को प्राप्त करने के लिए एक डी दूसरे से होड़ (प्रतिस्पर्द्धा) करेगें | वे उन्हें पवित्र अवशेषों , यादगारों और स्मृति चिन्हों के रूप में सुरक्षित रखेंगे | फिर वह सीज़र के फैले हुए , अहम् को चोट पहुँचाता हैं | वह कहता है कि यदि सीज़र अपनी पत्नी के झूठे डरों के सामने समर्पण कर देता है तो वह सीनेट के सदस्यों में हँसी का पात्र बन जायेगा अन्त में वह उसके अन्दर छुपी हुई महत्वाकांक्षा को पोषित करने के लिये चारा फेंकता है | वह सीज़र को बताता है की सीनेट उसकी ताजपोशी का फैसला कर लिया है अगर सीज़र सीनेट –हाऊस नहीं जाता है तो ,सीनेट अपना फैसला बदल सकती है | सीज़र अपनी पत्नी के मुर्ख डरों के सामने समर्पण करने के लिए स्वयं को ताड़ता है | वह सीनेट –हाऊस जाने के लिए तैयार हो जाता है |    

  • सीज़र कत्ल कर दिया जाता है

Metellus Cimber पैरों पर गिर जाता है और सीज़र से अपने भाई के देश –निकाला आदेश को वापिस ले लेने की प्रार्थना करता है सीजर क्रोधित हो जाता है | वह Cimber को उसके झुकने और तुच्छ अभिवादनों के लिये लताड़ लगाता है | यदि वह उन्हें रोकता नहीं ,तो सीजर उसे अपने रस्ते से कुत्ते की तरह लतिया देगा \ Cassius और Brutus भी Cimber के भाई की वकालत करते हैं परन्तु उन्हें भी झिडक दिया जाता है | सीज़र अपनी तुलना ध्रुव तारे से करता है वह सदा स्थायी है | इसीलिये, वह अपने हुक्म को कभी भी वापस नहीं लेगा | सबसे पहले Casca वार करता है | फिर दूसरे सीज़र को खंजर घोंपते हैं जब सीज़र Brutus को खंज़र घोंपते देखता है तो वह अविश्वास में षड्यंत्रकारी चिल्लाते हैं “आजादी ! स्वतंत्रता ! निरंकुशता मर चुकी है !”

  • Marcus Brutus सीज़र के कत्ल को न्यायोचित ठहराता है ; Antony को भीड़ को सम्बोधन करने की आज्ञा मिल जाती है

Antony स्वयं को षड्यंकारियों के सम्मुख प्रस्तुत कर देता है | वह स्वयं को उसी समय और वहीँ अपने मित्र और संरक्षक सीज़र के साथ मारे जाने के लिए प्रस्तुत करता है | Marcus Brutus उसे , उसकी सुरक्षा का आश्वासन देता है | Antony चालाकी से षड्यंत्रकारियों से शांति कर समय ले लेता है | Brutus उसे सीज़र की लाश को मार्केट – स्थान पर ले जाने और Caesar के दाह – संस्कार पर बोलने की अनुमति दे देता है | Caesar इसका विरोध करता परन्तु आदर्शवादी Brutus उसे रदद कर देता है | Antony को ब्रूटस के बाद बोलना है | उसे षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध एक शब्द भी नहीं कहना है | ब्रूटस पहले बोलता है और सीज़र के कत्ल को न्यायोचित सिद्ध करने का प्रयत्न करता है | वह कहता है कि उसकी सीज़र से कोई व्यक्तिगत रंजिश या दुश्मनी नहीं है | वह किसी से भी सीज़र को कम प्यार करता था | उसने सीज़र को इसलिए मारा क्योंकि वह रोम को सीज़र से अधिक प्यार करता था | सीज़र अत्यधिक शक्तिशाली और महत्वाकांक्षी बन रहा था | उसकी बढती हुई महत्वाकांक्षा रोम और (गणतंत्र) के लिए एक खतरा थी | यदि उसे हटाया नहीं गया तो सभी रोम वासी उसके दस और गुलाम बन कर रह जायेगें | भीड़ संतुष्ट हो जाती है | उनमें से एक चिल्लाता है : “उसे (Brutus को) सीज़र बनने दो|”   

  • Antony का भाषण –जन भाषण कला का उत्कृष्ट नमूना

सीज़र के दाह संस्कार पर Mark Antony का भाषण जन भाषण कला का एक सम्पूर्ण उत्कृष्ट नमूना है | उसे यह 

जान कर दुख पहुँचता है कि अपने समय का सबसे बड़ा विजेता सिर्फ “खून से धंसे ज़मीन के छोटे से टुकड़े ” मात्र में सिमट कर रह गया है | वह षड्यन्त्रकारियों को “कसाई” कहता है | वह रोम में मौत और बर्बादी की भविष्यवाणी करता है | इटली में दंगे और गृहयुद्ध होगा | सीज़र की आत्मा बदला लेने ले लिये भटकेगी | Antony भीड़ को सीज़र के शव के चारों ओर एक घेरा बना लेने के लिए कहता है | वह सीज़र के चोगे में हुए सुराखों और उसकी लाश में हुए घावों को उन्हें दिखाता है | “सबसे निर्दयी कटाव” सीज़र के फरिश्ते , Brutus के खंज़र के द्वारा किया गया | फिर धीरे-धीरे antony सिद्ध करने का प्रयत्न करता है कि सीज़र बिल्कुल भी महत्वकांक्षी नहीं था | वह उन्हें बताता है कि किस प्रकार सीज़र ने उस ताज को हर बार स्वीकार करने से इंकार कर दिया जिसे तीन बार उसे भेंट किया गया था | वह लोगों को यह समझा पाया कि ‘इज्ज़तदार’ Brutus वास्तव में झूठा और एक कातिल था |     

  • Antony सीज़र का वसीयतनामा दिखाता है

माहिर वक्ता , Mark Antony अपनी धारा प्रवाहिता और नाटकीयता से भीड़ को मंत्र – मुग्ध रखता है | वह बहुत चालाकी से यह जिक्र करता है कि उसके पास सीज़र का वसीयतनामा है लेकिन वह उसे पढ़ेगा नहीं | यदि वह उसे पढता है , तो लोग उत्तेजित हो जायेंगे | और और उसे षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध न बोलने की शपथ दिलायी गयी है | भीड़ उत्तेजित हो जाती है | वे चिल्लाते हैं कि Antony सीज़र का वसीयतनामा पढ़े | ठीक यही तो Antony चाहता है | वह उन्हें बताता है कि सीज़र ने सभी अपने भ्रमण-स्थान, व्यक्तिगत  पार्क और बगीचे जनता के आनंद मनाने के खोल दिये हैं | उसने रोम – निवासियों को अपना उत्तराधिकारी बनाया है | उसने हर रोमवासी के लिए 75 दिरहम रख छोड़े हैं |

भीड़ उग्र और उत्तेजित हो जाती है

Antony का ऐतिहासिक भाषण अपना उद्देश्य पूरा कर लेता है | वह सीज़र के प्रति भीड़ की सहानुभूति प्राप्त कर लेता है | भीड़ संतुष्ट हो जाती कि सीज़र महत्वाकांक्षी नहीं था | वह उदार और उनका ध्यान रखने वाला था | Brutus एक झूठा और कातिल था | भीड़ उग्र और उत्तेजित हो जाती है | लोग चिल्लाते हैं ; “सबसे नेक सीज़र ! हम उसकी मौत का बदला लेंगे |” वे षड्यंत्रकारियों के पीछे दौड़ते हैं और उनके मकान जलाने के लिये तैयार हो जाते हैं |

Need our help or have some question