NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 13 ग्राम श्री

By | June 2, 2022
NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 13 ग्राम श्री

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 13 ग्राम श्री यहाँ सरल शब्दों में दिया जा रहा है.  Gram Shri Question Answer को आसानी से समझ में आने के लिए हमने प्रश्नों के उत्तरों को इस प्रकार लिखा है की कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक बात कही जा सके.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 13 ग्राम श्री

Sumitranandan Pant

1.कवि ने गांव को हरता जन मनक्यों कहा है?

उत्तर:- कवि ने गांव को हरता जन मन इसलिए कहा है क्योंकिगाँव का वातावरण अत्यंत मनमोहक है। गांव की हरियाली सबका मन छू लेती है और एक सुखद अनुभव करवाती है। यहाँ प्रकृति का सौंदर्य सभी लोगों के मन को अच्छा लगता है। इसलिए कवि ने गाँव को ‘हरता जन मन’ कहा है।

2. कविता में किस मौसम के सौंदर्य का वर्णन है?

उत्तर:- कवि ने इस कविता में वसंत ऋतु के मौसम के सौंदर्य का वर्णन किया है। इस ऋतु में में पेड़ों पर नई कोपलें, पत्तियाँ, फल और फूल आने शुरू होते हैं। साथ ही, इसी मौसम में कई नई फसलें आती हैं।

3. गांव को मरकत डिब्बे सा खुलाक्यों कहा गया है?

उत्तर:- ‘मरकत’ ‘पन्ना’ नामक रत्न को कहते हैं। जिसका रंग हरा होता है। मरकत के खुले डिब्बे से सब कुछ साफ़-साफ़ दिखता है। मरकत के हरे रंग की तुलना गाँव की हरियाली से की गई है। गाँव का वातावरण भी मरकत के खुले डिब्बे के समान हरा भरा तथा खुला-खुला सा लगता है। इसलिए गाँव को ‘मरकत डिब्बे सा खुला’ कहा गया है।

गांव को ‘मरकत डिब्बे सा खुला’

4.कवि को कैसे दिखाई देते हैं?

उत्तर:- अरहर व सनई के खेत लेखक को पृथ्वी की सोने की कमरबंद जैसे शोभाशाली व अनमोल जान पड़ते हैं।

अरहर और सनई की खेती

5. भाव स्पष्ट कीजिए

(). बालू के सांपों से अंकित

गंगा की सतरंगी रेती

(). हंसमुख हरियाली हिमआतप

सुख से अलसाएसे सोए

उत्तर:- (). प्रस्तुत पंक्तियों का आशय है कि गंगा नदी की रेती सूर्य की सप्तरंगी आभा से युक्त होकर लहरों के साथ लहराते हुए साँपों जैसी प्रतीत हो रही है |

(ख). प्रस्तुत पंक्तियों में लेखक ने सर्दी की धूप से जगमगाती हरियाली को धरती का हंसमुख भाव बताया है; और कहा है कि हरियाली का यह चमकता हंसमुख भाव और सर्दी की खिली-खिली खुशनुमा धुप- दोनों अलसाए-से सो रहे जान पड़ते हैं।

We hope you are enjoying the NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 13ग्राम श्री

6. निम्न पंक्तियों में कौन सा अलंकार है?

तिनकों के हरे हरे तन पर

हिल हरित रुधिर है रहा झलक

उत्तर:- प्रयुक्त अलंकार

1.मानवीकरण अलंकार : तिनकों के तन सा

2. उपमा अलंकार : तिनकों के हरे हरे तन पर

3. रूपक अलंकार : तिनकों के तन सा

4. अनुप्रास अलंकार : हिल हरित

5. यमक अलंकार : हरे हरे

7. इस कविता में जिस गांव का चित्रण हुआ है वह भारत के किस भूभाग पर स्थित है?

उत्तर:- इस कविता में कवि ने उत्तरी भारत में गंगा किनारे बसे किसी गांव का वर्णन किया है।

This content has been designed by the experts keeping in mind the exam score.  Go through NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 13 ग्राम श्री and add highest value to your studies.

रचना और अभिव्यक्ति

8. भाव और भाषा की दृष्टि से आपको यह कविता कैसी लगी? उसका वर्णन अपने शब्दों में कीजिए|

उत्तर:- प्रस्तुत कविता भाव तथा भाषा दोनों ही तरफ़ से अत्यंत आकर्षक है। यहाँ प्रकृति का मनमोहक रुप प्रस्तुत किया गया है तथा प्रकृति का मानवीकरण किया गया है। कविता की भाषा अत्यंत सरल तथा सहज है। कविता को कठिन भाषा के प्रयोग से बोझिल नहीं बनाया गया है। अलंकारो का प्रयोग करके कविता के सौन्दर्य को बढ़ाया गया है। रुपक, उपमा, अनुप्रास अलंकारो का प्रयोग उचित स्थान पर किया गया है।

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitiz Chapter 13 ग्राम श्री Download in PDF