NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter -1 दो बैलों की कथा

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter -1 दो बैलों की कथा

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter – 1दो बैलों की कथायहाँ सरल शब्दों में दिया जा रहा है.  दो बैलों की कथा Question Answer को आसानी से समझने के लिए हमने प्रश्नों के उत्तरों को इस प्रकार लिखा है की कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक बात कही जा सके.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter -1 दो बैलों की कथा

chapter 1 दो बैलों की कथा author प्रेमचंद

 

प्रश्नअभ्यास

1.कांजीहौस में कैद पशुओं की हाज़िरी क्यों ली जाती होगी?

उत्तर:- कांजीहौस में कैद पशुओं की हाज़िरी इसलिए ली जाती थीजिससे पता रहे कि कोई पशु भाग तो नहीं गया।कोई पशु बीमार तो नहीं है।और कोई पशु बाड़े की दीवार को नुकसान तो नहीं पहुँचा रहा है।और सारे पशु सही-सलामत है या नहीं।

2. छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड़ आया?

उत्तर:- गया हीरा और मोती को बहुत मारता था और उन पर अत्याचार करता था |उधर  छोटी बच्ची की माँ मर चुकी थी और उसकी सौतेली मां उसे बहुत मारती थी। शायद इसीलिए छोटी  बच्ची बैलों की पीड़ा समझ पा रही थी और इसीलिए उसे बैलों के प्रति प्रेम उमड़ आया था।

3. कहानी में बैलों के माध्यम से कौनकौन से नीतिविषयक मूल्य उभरकर आये हैं?

उत्तर:प्रस्तुत कहानी में प्रेमचंद ने बैलों के माध्यम से एक सभ्य व्यक्ति में पाए जाने वाले मूल्य जैसे- परोपकार, सच्ची मित्रता, साहस, दयाभाव, स्वतंत्रता व उसके लिए जरूरी संघर्ष करने का साहस, आदि के बारे में वर्णन किया  है।जैसे –

1.विपत्ति के समय हमेशा मित्र की सहायता करनी चाहिए।

2 आजादी के लिए हमेशा सजग एवं संघर्षशील रहना चाहिए।

3 अपने समुदाय के लिए अपने हितो का त्याग करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

4 आज़ादी बहुत बड़ा मूल्य है। इसे पाने के लिए मनुष्य को बड़े-से-बड़ा कष्ट उठाने को तैयार रहना चाहिए।

4. प्रस्तुत कहानी में प्रेमचंद ने गधे की किन स्वभावगत विशेषताओं के आधार पर उसके प्रति रूढ़ अर्थ मूर्खका प्रयोग न कर किस नए अर्थ की ओर संकेत किया है?

उत्तर:- प्रेमचंद ने गधे की सहनशीलता, सीधेपन,  क्रोध न करने, हानि लाभ सुख दुःख  सामान रहने आदि गुणों के आधार पर उसे बेवकूफ के स्थान पर संत स्वाभाव का प्राणी करार दिया है जो बहुत अधिक सीधेपन के कारण सामान के पत्र नही समझा जाता।इसलिए ये इन सद्गुणों का अनादर व उनकी निन्दा करना  है। प्रेमचंद को पशुओं से अद्भुत आत्मीयता थी। कहानी में भी उन्होंने गधे की ये सारी विशेषताएं बताकर यह संदेश दिया है कि उसमें इतनी सारी खूबियां है, इसलिए उसे सबसे ज्यादा बुद्धिहीन कहना उचित नहीं है।

प्रेमचंद को पशुओं

5. किन घटनाओं से पता चलता है कि हीरा और मोती में गहरी दोस्ती थी?

उत्तर:– जब मटर के खेत में मटर खाकर दोनों मस्त हो रहे तो वे सींग मिलाकर एक-दूसरे को खेलने लगे। अचानक मोती को लगा कि हीरा क्रोध में आ गया है तो वह पीछे हट गया। उसने दोस्ती को दुश्मनी में बदलने से रोक लिया। दोनों एक-साथ गाड़ी में जोते जाते थे तो यह कोशिश करते थे कि गाड़ी का अधिक भार दूसरे साथी के कंधे पर न आकर उसके अपने कंधे पर आए। जब गया ने हीरा की नाक पर बहुत डंडे बरसाए थे जिसे देखकर मोती गुस्से से बेकाबू हो गया था। और जब मोती को मटर के खेत में पकड़ लिया था तो, हीरा ने उसको अकेला न छोड़कर खुदको भी पकड़वा दिया था। उसी प्रकार मोती अगर चाहता तो कांजीहौस में हीरा को खूंटे से बंधा छोड़कर जा सकता था पर उसने ऐसा नहीं किया। उपरोक्त सभी घटनाओं से पता चलता है कि हीरा और मोती में गहरी दोस्ती थी।

We hope you are enjoying the NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter – 1 दो बैलों की कथा

6. ‘लेकिन औरत जात पर सींग चलाना मना है, यह भूल जाते हो।’ –हीरा के इस कथन के माध्यम से स्त्री के प्रति प्रेमचंद के दृष्टिकोण को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:- प्रेमचंद के मन में नारी जाति के प्रति सम्मान की भावना थी। नारी का स्थान समाज में सर्वोपरि है, वह पूजनीय है।‘औरतों पर अत्याचार करना, उनपर हाथ उठाना, उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताणित करना- ये सभी कुरीतियां समाज में हमेशा से हैं। कहानी में दोनों बैलों को सभ्य प्राणियों के रूप में दर्शाया गया है और हीरा की इस पंक्ति से लेखक यहीं जताना चाहते हैं कि औरतों पर हाथ उठाना असभ्यता की निशानी है

7. किसान जीवन वाले समाज में पशु और मनुष्य के आपसी संबंधों को कहानी में किस तरह व्यक्त किया गया है?

उत्तर:- पशुओं की मदद से मनुष्यों के बहुत सारे काम बड़ी आसानी से हो जाते हैं, इसलिए हमेशा से पशुओं और मनुष्यों को साथी माना जाता है। किसानों के लिए उनके पशु घर के सदस्य की तरह होते हैं, जिनसे वें बहुत प्रेम करते हैं व उनकी अपने बच्चों की तरह देखभाल करते हैं। प्रस्तुत कहानी में भी झूरी और हीरा-मोती के माध्यम से प्रेमचंद ने यही दर्शाया है। झूरी दोनों बैलों से खेत में काम करवाता था और बदले में उनकी देखभाल करता था। वहीं हीरा और मोती भी अपने मालिक का सारा काम करते थे।

झूरी दोनों बैलों से खेत

8. ‘इतना तो हो ही गया कि नौदस प्राणियों की जानबच गई। वे सब तो आशीर्वाद देंगे।’ –मोती के इस कथन के आलोक में उसकी विशेषताएं बताइए

उत्तर:- मोती के इस कथन से पता चलता है कि वह परोपकारी स्वभाव वाला प्राणी है। इससे यह भी पता चलता है कि वह हीरा का बहुत अच्छा दोस्त था और उससे बहुत प्रेम करता था क्योंकि अगर वह चाहता तो हीरा को वहीं खूंटे से बंधा छोड़कर जा सकता था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। वह आशावादी है क्योंकि उसे अभी भी यह विश्वास है कि वह इस कैद से मुक्त हो सकता है।वह स्वार्थी नहीं है। स्वयं भागने के बजाए उसने अन्य सभी जानवरों को सबसे पहले भागने का मौका दिया। इतने संघर्ष के बावजूद जब उसे अपनी व अपने दोस्त की आजादी नहीं मिली तो उसनेे इस बात में संतुष्टि ढूंढ़ ली कि उसकी वजह से इतने पशुओं की जान बच गई और उसका संघर्ष व्यर्थ नहीं गया।

9. आशय स्पष्ट किजिए

(). अवश्य ही उनमें कोई ऐसी गुप्त शक्ति थी, जिससे जीवों में श्रेष्ठता का दावा करने वाला मनुष्य वंचित है।

(). उस एक रोटी ने उसकी भूख तो क्या शांत होती, पर दोनों के हृदय को मानो भोजन मिल गया।

उत्तर:-().हीरा और मोती बिना कोई वचन कहे एक-दूसरे के मन की बात समझ जाते थे। प्रायः वे एक दूसरे से स्नेह की बातें सोचते थे। यद्दपि मनुष्य स्वयं को सब प्राणियों से श्रेष्ठ मानता है किंतु उसमें भी ये शक्ति नहीं होती।

().हीरा-मोती ऊँची कद काठी वाले बैल थे। उन्हें पर्याप्त चारे के रूप में भोजन की जरूरत थी। वे गया द्वारा दिया गया सूखा भूसा नहीं खाते थे। ऐसे में नन्हीं बालिका द्वारा खिलाई गई एक रोटी से उनकी उदर पूर्ति कैसे होती, पर प्रेम से उन्हें आत्म संतुष्टि अवश्य होती। इस संतुष्टि के भाव से ही वे प्रसन्न हो उठते थे।

हीरा-मोती ऊँची कद काठी वाले बैल थे

10. गया ने हीरा और मोती को दोनों बार सूखा भूसा खाने के लिए दिया क्योंकि

(). गया पराये बैलों पर अधिक खर्च नहीं करना चाहता था।

(). गरीबी के कारण खली आदि खरीदना उसके बस की बात न थी।

(). वह हीरा और मोती के व्यवहार से बहुत दुखी था।

(). उसे खली आदि सामग्री की जानकारी न थी।

उत्तर:– (ग). वह हीरा और मोती के व्यवहार से बहुत दुखी था I

This content has been designed by the experts keeping in mind the exam score.  Go through NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter – 1 दो बैलों की कथा and add highest value to your studies.

रचना और अभिव्यक्ति

11. हीरा और मोती ने शोषण के खिलाफ़ आवाज़ उठाई लेकिन उसके लिए प्रताड़ना भी सही। हीरामोती की इस प्रतिक्रिया पर तर्क सहित अपने विचार प्रकट किजिए।

उत्तर:- कहानी में हीरा और मोती अपनी स्वतंत्रता के लिए बहुत संघर्ष करते है और उसके लिए उन्हें बहुत प्रताड़ना सहनी पड़ती है | हीरा और मोती शोषण के विरुद्ध हैं। उन्होंने झूरी के साले गयी का विरोध किया तो सूखी रोटियाँ खाई तथा डंडे खाए। फिर कॉजीहौस में अन्याय का विरोध किया तो बंधन में पड़े। उन्हें भूखे रहना पड़ा।लेकिन फिर भी वे हार नहीं मानते और लगातार संघर्ष करते रहते हैं, जोकि मेरी नज़र में बिल्कुल सही है। जैसे उन दोनों ने इतनी मारपीट सहकर, भूखे रहकर व कैद होकर भी गुलामी नहीं स्वीकारी और पूरे साहस के साथ हर परिस्थिति का सामना किया, वैसे ही सबको अपनी आजादी के लिए बिना डरे संघर्ष करना चाहिए क्योंकि, गुलामी में जीवन जीने से अच्छी वो मौत होती है जो आजादी की लड़ाई में मिले।

कॉजीहौस

12.क्या आपको लगता है कि यह कहानी आजादी की लड़ाई की ओर भी संकेत करती है?

उत्तर:-मनुष्य हो या पशु पराधीनता किसी को भी स्वीकार नहीं होती |सभी स्वतंत्र होना चाहते हैं |प्रस्तुत कहानी कही-ना-कही आजादी की लड़ाई की ओर संकेत करती है। कहानी में दोनों बैलों ने साहसी व निडर क्रांतिकारियों की भूमिका निभाई है जो अपनी आजादी के लिए कदम-कदम पर प्रताड़नाएं सहते है , पर फिर भी बिना हार माने लड़ते रहते हैं। साथ-ही-साथ कहानी में यह भी दर्शाया गया है कि दोनों बैल संघर्ष करने के साथ-साथ हमारी भारतीय संस्कृति में शामिल उसूलों का भी पूरा  ध्यान रखते हैं जो कि हर भारतीय का धर्म है।

भाषाअध्ययन

13. बस इतना ही काफ़ी है।

फिर मैं भी ज़ोर लगाता हूं।

ही’, ‘भीवाक्य में किसी बात पर जोर देने का काम कर रहे हैं। ऐसे शब्दों को निपात कहते हैं। कहानी में से ऐसे पांच वाक्य छांटिए जिनमें निपात का प्रयोग हुआ हो।

उत्तर:-

1.एक ही विजय ने उसे संसार की सभ्य जातियों में गण्य बना दिया।

2.प्रेम के इस प्रसाद की यह बरकत थी कि दो-दो गाल सूखा भूसा खाकर भी दोनों दुर्बल न होते थे।

3.हीरा मज़बूत तो था ही, अपने नुकिले सींग दीवार में गड़ा दिए।

4.हमारी जान को कोई जान ही नहीं समझता।

5.अवश्य ही उनमें ऐसी कोई गुप्त शक्ति थी, जिससे जीवों में श्रेष्ठता का दावा करने वाला मनुष्य वंचित है।

14. रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए तथा उपवाक्य छांटकर उसके भी भेद लिखिए

(). दीवार का गिरना था कि अधमरेसे पड़े हुए सभी जानवर चेत उठे।

(). सहसा एक दढ़ियल आदमी, जिसकी आंखें लाल थीं और मुद्रा अत्यंत कठोर ,आया।

(). हीरा ने कहागया के घर से नाहक भागे।

(). मैं बेचुंगा, तो बिकेंगे।

(ड़).अगर वह मुझे पकड़ता तो मैं बेमारे न छोड़ता।

उत्तर:-

(क). मिश्र-वाक्य

संज्ञा उपवाक्य : अधमरे-से पड़े हुए सभी जानवर चेत उठे।

(ख).मिश्र वाक्य

विशेषण उपवाक्य : जिसकी आंखें लाल थीं और मुद्रा अत्यंत कठोर।

(ग). मिश्र वाक्य

संज्ञा उपवाक्य : गया के घर से नाहक ही भागे।

(घ). मिश्र वाक्य

क्रिया-विशेषण उपवाक्य : तो बिकेंगे।

(ड़). मिश्र वाक्य

क्रिया-विशेषण उपवाक्य : मैं बे-मारे न छोड़ता।

15. कहानी में जगहजगह मुहावरों का प्रयोग हुआ है। कोई पांच मुहावरे छांटिए और उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए।

उत्तर:-

1.दांतोंपसीने आना : इतना भरी सामान उठाकर लेन से मेरे तो दांतों-पसीनें आ गए।

2. नौदो ग्यारह हो जाना : पुलिस को आता देखकर जेबकतरे नौ-दो ग्यारह हो गए।

3. ईंट का जवाब पत्थर से देना : जब पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया तो भारत ने भी अपनी चुप्पी तोड़कर ईंट का जवाब पत्थर से दिया।

4. जान से हाथ धोना : बरफ़ीले तूफ़ान में अनेक पर्वतारोहियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

5. बगलें झांकना : जब माता ने तीनों बच्चों से शरारत के बारे में वर्णन करने को कहा तो तीनों अपनी बगलें झांकने लगे।

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 1 दो बैलों की कथा Download in PDF

Need our help or have some question