NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 9 संगतकार

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 9 संगतकार

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 9 संगतकार यहाँ सरल शब्दों में दिया जा रहा है.  Sangatkar Class 10 Questions Answers को आसानी से समझ में आने के लिए हमने प्रश्नों के उत्तरों को इस प्रकार लिखा है की कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक बात कही जा सके.

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 9 संगतकार

प्रश्नअभ्यास

1.संगतकार के माध्यम से कवि किस प्रकार के व्यक्तियो की ओर संकेत करना चाह २हा है?

उत्तर संगतकार के माध्यम से कवि किसी भी कार्य अथवा कला में लगे सहायक कर्मचारियों और कलाकारों की ओर संकेत कर रहा है। जैसे संगतकार मुख्य गायक के साथ मिलकर उसके सुरों में अपने सुरों को मिलाकर उसके गायन में नई जान फूँकता है और उसका सारा श्रेय मुख्य गायक को ही प्राप्त होता है।

2. संगतकार जैसे व्यक्ति संगीत के अलावा और किनकिन क्षेत्रो मे दिखाई देते है?

उत्तरसंगतकार जैसे व्यक्ति संगीत के  अलावा निम्नलिखित क्षेत्रो मे मिलते है

संगतकार जैसे व्यक्ति संगीत के अलावा और भी बहुत से क्षेत्रों में होते हैं

खेल में जीत का श्रेय कैप्टन को मिलता है जबकि विजेता बनाने में कई खिलाड़ियों का योगदान होता है। इसके अलावा उनके कोच और अन्य अनेक लोगों का योगदान होता है।

राजनीति के क्षेत्र में चुनाव में जीत केवल उम्मीदवार विशेष की होती है, परंतु उसे विजयी बनाने में छोटे नेताओं के आलावा चुनावी चंदा देने वाले, प्रचार करने वाले जैसे बहुतों का योगदान होता है।

सिनेमा के क्षेत्र में फ़िल्म को सफल बनाने में अगणित लोगों का योगदान होता है।

शिक्षा के क्षेत्र में परीक्षाफल बढ़ने का श्रेय अधिकारियों को मिलता है पर उसके लिए अध्यापकगण एवं अन्य कर्मचारियों का अमूल्य योगदान होता है।

किसी युद्ध को जीतने में सेनापति के अलावा बहुत से वीरों का योगदान होता है।

3. संगतकार किनकिन रूपों मे मुख्य गायकगायिकाओ की मदद करते है?

उत्तरसंगतकार निम्नलिखित रूपों मे मुख्य गायकगायिकाओं की मदद करते है

  • संगतकार सुर, लय और ताल की युगलबंदी करके दुहराकर या बाद्यों को बजाकर गायक-गायिकाओं की मदद करते हैं।जब गाने के बीच मुख्य गायक के स्वर डगमगा जाते है, तब संगतकार स्वरों को बल प्रदान करता है।
  • तारसप्तक के गाने के समय गायक-गायिका के स्वर का स्तर धीमा होने लगता है, संगतकार उसी समय स्वर को बल देता है।

4. भाव स्पष्ट कीजिए।

और उसकी आवाज मे जो एक हिचक साफ़ सुनाई देती है या अपने स्वर को ऊँचा न उठाने की जो कोशिश है उसे विफलता नहीं उसकी मनुष्यता समझा जाना चाहिए।

उत्तर- यहाँ कवि ने संगतकार की चारित्रिक विशेषता का उल्लेख करते हुए बताया है कि जब मुख्य गायक अपने गायन के दौरान लड़खडाने लगता है तो संगतकार उसको सहारा देते हैं। उसकी आवाज में स्पष्ट झलकने वाली झिझक और अपने स्वर को दबाने का प्रयास उसकी नाकामी नहीं है अपितु इसे उसकी मानवता समझना चाहिए। जो सामने न आकर अपने प्रयासों से दूसरों को उन्नति के शिखर पर पहुँचाते हैं।

We hope you are enjoying the NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 9संगतकार

5. किसी भी क्षेत्र मे प्रसिद्धि पाने वाले लोगों को अनेक लोग तरहतरह से अपना योगदान देते है। कोई एक उराहरण देकर इस कथन पर अपने विचार लिखिए।

उत्तर किसी भी क्षेत्र में प्रसिद्धि पाने वाले लोगों की सफलता में अनेक लोगों का योगदान होता है जो पर्दे के पीछे रह जाते हैं और उनका उनके काम का श्रेय नहीं मिल पाता। जैसे:- जब एक अभिनेता को प्रसिद्धि प्राप्त होती है तो उसमें निर्देशक,निर्माता, सह कलाकार, गीतकार, नृत्यकार, आदि लोगों का सहयोग होता है।

6. कभीकभी तारसप्तक की ऊँचाई पर पहुँचकर मुख्य गायक का स्वर बिखरता नजर आता है उस समय संगतकार उसे बिखरने से बचा लेता है। इस कथन के आलोक मे संगतकार की विशेष भूमिका को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर जब मुख्य गायक का गायन तारसप्तक पर पहुँचता है तब उसके स्वर आखिर मे कमजोर पड़ने लगते है, उस समय संगतकार अपने स्वरों की सहायता से मुख्य गायक के कमजोर पड़ते स्वरों को शक्ति व उत्साह प्रदान करता है।

7. सफलता के चरमशिखर पर पहुँचने के दौरान यदि व्यक्ति लड़खड़ाता है तब उसे सहयोगी किस तरह सँभालते है?

उत्तर सफलता के चरम शिखर पर पहुँचने के दौरान यदि व्यक्ति लड़खड़ाते है तो उसे सहयोगी हिम्मत व साहस देकर सँभालते है।

मुसीबत के दौरान किसी भी डगमगाते व्यक्ति का सहारा व हिम्मत उसके सहयोगी ही होते है।

This content has been designed by the experts keeping in mind the exam score.  Go through NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 9 संगतकार and add highest value to your studies.

रचना और अभिव्यक्ति

8. कल्पना कीजिए कि आपको किसी संगीत या नृत्य समारोह मे पहुँचना है लेकिन आपके सदयोगी कलाकार किसी कारणवश नहीं पहुँच पाएँ

() ऐसे में अपनी स्थिति का वर्णन कीजिए।

() ऐसी परिस्थिति का आप कैसे सामना करेंगे?

उत्तर– () बिना किसी सहयोगी व सहकलाकार के क्रार्यक्रम मे आने वाली परेशानीओ से मन डर जाएगा व हिम्मत टूट जाएगी।

() ऐसे मे खुद को हिम्मत एवं हौसला देने की जरूरत होगी। उसके बाद दर्शको का अकेले ही मनोरंजन करने की नीति सोचनी पड़ेगी।

9. आपके विद्यालय में मनाए जाने वाले सांस्कृतिक समारोह में मंच के पीछे काम क२ने वाले सहयोगियों की भूमिका पर एक अनुच्छेद लिखिए।

उत्तर मंच के पीछे काम करते सहयोगियों की मेहनत व लगन ही है जो एक कार्यक्रम को सफलता दिलाती है।

वह भले ही काम पीछे कर रहे होते है परंतु उनके बिना कोई काम संभव नहीं।

10. किसी भी क्षेत्र मे संगतकार की पंक्ति वाले लोग प्रतिभावान होते हुए भी मुख्य स्थान पर क्यों नहीं पहुँच पाते?

उत्तरसंगतकार की पंक्ति वाले लोग प्रतिभावान होते हुए भी मुख्य स्थान पर नही पहुँच पाते क्योकि अन्य और जरूरी परिस्थितियाँ उनके अनुकूल नही होती।

Need our help or have some question