NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 4 आत्मकथ्य

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 4आत्मकथ्य

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 4 आत्मकथ्य यहाँ सरल शब्दों में दिया जा रहा है.  Class 10 Kshitij Chapter 4 Question Answer को आसानी से समझ में आने के लिए हमने प्रश्नों के उत्तरों को इस प्रकार लिखा है की कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक बात कही जा सके.

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 4आत्मकथ्य

प्रश्न – अभ्यास

1.कवि आतत्मकथा लिखने से क्यों बचना चाहता है?

उत्तर: कवि जयशंकर प्रसाद आत्मकथा लिखने से बचना चाहता थे क्योंकि वह सोचते थे कि उनकी कहानी इतनी ज्यादा विशेष नहीं है। उनका मानना था कि व्यक्ति की आत्मकथा ऐसी होनी चाहिए, जिससे लोगों को प्रेरणा मिल सके। वो मानते थे कि उन्होंने अपने जीवन में अभी कुछ बड़ा किया नहीं है और ना ही उनकी उम्र इतनी है कि उन्हें आत्मकथा लिखनी चाहिए। वो अपने जीवन में आगे बढ़  कर और भी ज्यादा अनुभव इकट्ठा करना चाहते थे। उनका ये भी मानना था कि अगर वो आत्मकथा लिखेंगे, तो उन्हें अपनी ज़िंदगी का सच लोगों के सामने खोल कर रख देना होगा, जिससे कुछ लोगों के दिल को ठेस पहुंच सकती है। यही कारण थे कि कवि आत्मकथा नहीं लिखना चाहते थे।

2. आत्मकथा सुनाने के संदर्भ में ‘अभी समय भी नहीं’ कवि ऐसा क्यो कहता है?

उत्तरकवि के अनुसार उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त नहीं है| उनका जीवन संघर्षों से भरा पड़ा है| वह अपने अभावग्रस्त जीवन के दुःखों को खुद तक सिमित रखना चाहते हैं| इसलिए कवि कहते हैं उनके आत्मकथा लिखने का अभी समय नहीं हुआ है|

3. स्मृति को पाथेय बनाने से कवि का क्या आशय है?

उत्तर: स्मृति को पाथेय बनाने से कवि का आशय है-उसके जीवन के उन सुनहरे पलों की सुखद यादें जो उसने पत्नी के साथ सँजोई थी। यही यादें अब उसके जीवन पथ के लिए सहारा बनी हैं। इन्हीं के सहारे वह जीवन जी रहा है।

4. भाव स्पष्ट कीजिए।

() मिला कहाँ वह सुख जिसका मैं स्वप्न देखकर जाग गया। आलिंगन में आतेआते मुसकाया सा जो भाग गया।।

() जिसके अरूण कपोलों की मतवाली सुंदर छाया मे। अनुरागिनी ऊषा लेती थी निज सुहागमधुमाया में।

उत्तर–  () इन पंक्तियो मे कवि कहते है कि उनको वह सुख कभी मिल ही नहीं पाया जिसका उन्हे हमेशा से इंतज़ार था। वह हमेशा ही उस सुख से वंचित रहे।वह सुख कई बार उनके पास आते- आते रह गए।

() कवि की प्रेयसी अत्यंत सुंदर थी। उसके कपोल इतने लाल, सुंदर और मनोहर थे कि प्रात:कालीन उषा भी अपना सौंदर्य बढ़ाने के लिए लालिमा इन्हीं कपोलों से लिया करती थी। अर्थात् उसकी पत्नी के कपोल उषा से भी बढ़कर सौंदर्यमयी थे।

5. गाथा कैसे गाऊँ, मधुर चाँदनी रातो की’ कथन के माध्यम से कवि क्या कहना चाहते है?

उत्तरकवि कहना चाहता है, कि अपनी प्रेयसी के साथ चांदनी रातों में बिताए हुए वो सुखदायक पल उनके लिए किसी उज्जवल गाथा की तरह है जिसने उनके अंधकार में जीवन में उन्हें आगे बढ़ने का एकमात्र सहारा दिया। कवि को डर है की इन स्मृतियों का दूसरों को पता चलता है तो वह उनका मजाक उड़ाएंगे इसलिए वह इन स्मृतियों को अपने तक ही सीमित रखना चाहते हैं।

6. कविता की कव्यभाषा की विशेषताएँ उदाहरण सहित लिखिए।

उत्तर–  1) अनुप्रास अलंकार के प्रयोग से काव्य की सुंदरता मे चार-चाँद लग गए।

-पथिक की पंथा की, आदि।

2)तत्सम शब्दो का सुंदर प्रयोग।

– इस गंभी२ अनंत-नीलिमा मे असंख्य जीवन इतिहास।

3)मानवीकरण शैली का प्रयोग।

– अरी सरलते तेरी हँसी उडाउँ मैं।

We hope you are enjoying the NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 4

7. कवि ने जो सुख का स्वप्न देखा था उसे कविता मे किस रूप में अभिव्यक्त किया है?

उत्तरकवि ने जो सुख का स्वप्न देखा था, उसे उन्होंने इस तरह से बताया है कि वो कल्पना करते हैं कि वे अपनी प्रियतमा के साथ बैठकर कुछ प्यार भरे पलों का आनंद ले सकेंगे। वो उसके साथ बैठकर उसके कोमल होठों की लालिमा को जी भरकर देख पाएंगे, वे दोनों मधुर चांदनी रातों का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा कवि अपनी प्रेमिका को आलिंगन में लेकर प्रेम-सुख की प्राप्ति कर सकेंगे।

रचना और अभिव्यक्ति

8. कविता के माध्यम से प्रसाद जी के व्यक्तित्तव की जो झलक मिलती है, उसे अपने शब्दो मे लिखिए।

उत्तर- प्रसाद जी एक सीधे-सादे व्यक्तित्व के इंसान थे। उनके जीवन में दिखावा नहीं था। वे अपने जीवन के सुख-दुख को लोगों पर व्यक्त नहीं करना चाहते थे, अपनी दुर्बलताओं को अपने तक ही सीमित रखना चाहते थे। अपनी दुर्बलताओं को समाज में प्रस्तुत कर वे स्वयं को हँसी का पात्र बनाना नहीं चाहते थे। पाठ की कुछ पंक्तियाँ उनके वेदना पूर्ण जीवन को दर्शाती है। इस कविता में एक तरफ़ कवि की यथार्थवादी प्रवृति भी है तथा दूसरी तरफ़ प्रसाद जी की विनम्रता भी है। जिसके कारण वे स्वयं को श्रेष्ठ कवि मानने से इनकार करते हैं।

This content has been designed by the experts keeping in mind the exam score.  Go through NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 4 and add highest value to your studies.

9. आप किन लोगो की आत्मकथा पढ़ना चाहेंगे और क्यों?

उत्तर हम गाँधी जी और नेहरू जी की आत्मकथा पढ़ना चाहेंगे क्योंकि उन्होने संपूर्णं भारत को एक नई राह दी।

Need our help or have some question